पूर्वी चंपारण। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खोढा पंचायत के गम्हरिया गांव में दस वर्षीय बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी रामप्रीत पासवान की पुत्री अंतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना शनिवार की दोपहर में घटित हुई है। स्थानीय मुखिया सुमंत कुमार की सूचना पर पहुंची चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका खेलने के क्रम में घर के समीप स्थित पोखर के किनारे चली गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई और वह डूब गई। उस वक्त आसपास खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना मृतका के चाचा मुन्ना कुमार को दी।
घटना स्थल पर पहुंचने पर उसके चाचा ने देखा कि बच्ची का शव पानी के ऊपर तैर रहा है। जिसके बाद मृतका के चाचा ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बच्ची के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे की जानकारी प्राप्त की। इधर खोढा पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार ने सीओ आराधना कुमारी से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
You may also like
चंदेरी को पर्यटन तीर्थ क्षेत्र बनाने को राज्य मंत्री कृष्णा गौर से मिला प्रतिनिधिमंडल
संस्कारधानी में मध्य रात्रि से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मची धूम सुबह तक रही
जिला चिकित्सालय में मरीजों को मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं: जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की मदद के लिए जारी की 24 करोड़ से अधिक की राशि
पर्यटन मंत्री ने किया 6.45 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास