सहरसा । बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। चुनाव का पहला मतदान 6 नवंबर को होगा। वही 14 नवंबर को वोटो की गिनती की जाएगी। इस चुनाव को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में एनआरआई डैशपोरा के सहयोग से स्थापित संस्था मिथिला मॉडल गांव द्वारा मिथिला के सभी जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
संस्था के संस्थापक सेवानिवृत्ति इंजीनियर जिले कहरा पतरघट निवासी अमरेंद्र झा ने बताया कि मिथिला के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए यह संस्था बनाया गया है। जिसमें 30 देश के 18 जिलों के एनआरआई सहित 1500 सक्षम लोग इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में निष्पक्ष रूप से बिहार व मिथिला के हित में योगदान देने वाले सही प्रत्याशियों को भी चुनने एवं अवश्य मतदान करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि मिथिला मॉडल गांव की सफलता को देखते हुए राजनीतिक दल इस अभियान को असफल बनाने के लिए धमकी सहित अन्य हथकंडा को भी अपनाया गया लेकिन मिथिला मॉडल गांव मिथिला के सपूत ललित मिश्रा द्वारा जो सपना देखा गया था वह आज भी अधूरा है। इन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए मिथिला मॉडल गांव प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह संस्था 15 अगस्त 2021 को स्थापित किया गया था। इस संस्था के माध्यम से विषम परिस्थितियों में भी जो अपने पुरुषार्थ की बल पर संघर्ष करते हुए बिना राजनीतिक मदद के अपने गुण को स्थापित किया। आज उनके प्रयास से समाज के लिए सकारात्मक पहल की आवाज उठाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि सभी एनआरआई की खोज गूगल मीट एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया जिसमें अडानी ग्रुप के सीईओ राजेश झा, लंदन में 12 कंपनी के एडवाइजर शरद झा,अमेरिका से प्रकाश झा, कनाडा से के पी गुप्ता, जर्मनी से राजेश मिश्रा, सिंगापुर से मिसेज गुप्ता,आईएएस हीरालाल, अजय झा, एनआरआई रमन झा बेगूसराय सुमन समाज,किसलय कृष्ण,मुन्ना चमन,संजीव झा, दीपक झा, हीरा झा पूर्णिया अनुपमा झा सीतामढ़ी,माला झा सहित अन्य लोग शामिल हैं।
You may also like

कब और कैसे हुई श्रीकृष्ण की मृत्यु? जानिए वो रहस्य जिसे` बहुत कम लोग जानते हैं….

धमतरी : सात सालों से औषधि धान की खेती, खूबचंद बघेल पुरस्कार के लिए थनेन्द्र साहू का चयन

गुरु पादुका पूजन के साथ चित्रकूट में हुआ 116वें तारा नेत्रयज्ञ का शुभारम्भ

आयुर्वेद में पुरुषों के लिए अमृत है ये पौधा कहीं मिल` जाए तो जरूर ले जाये घर

प्रयागराज में युवक पर भाभी का खौफनाक हमला, चौंकाने वाली वजह सामने आई




