भाेपाल। शारदीय नवरात्रि का आज मंगलवार काे आठवां दिन है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन लोग अपनी कुलदेवी मां महागौरी की पूजा करते हैं और साथ ही कन्या पूजन भी हाेता है। नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने महाष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा वन्दे वाञ्छितकामार्थं चन्द्रार्धकृतशेखराम्। सिंहारूढां चतुर्भुजां महागौरीं यशस्वीनीम्॥ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगज्जननी देवी महागौरी जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन है। उनसे सभी के लिए वैभव, धन-धान्य, शक्ति, सकारात्मकता और अभयता के आशीर्वाद की प्रार्थना है।
You may also like
आईआईटी खड़गपुर में 8वां राष्ट्रीय पोषण माह 2025 मनाया : 'बेहतर जीवन के लिए सही भोजन'
'कारगिल में पाकिस्तान से लड़ा और यहाँ...' लेह में मारे गए लोगों के परिजनों ने क्या बताया?
इतिहास के पन्नों में 02 अक्टूबर : गांधी और शास्त्री जयंती, अहिंसा का संदेश
दिल्ली की बारिश: किसी के लिए सुहाना मौसम, किसी के लिए मौत का पैगाम
दिया कुमारी का बड़ा ऐलान! विधानसभा क्षेत्रों को 10 करोड़ का फंड, विकास और जनता कल्याण के लिए होगा इस्तेमाल