शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तेंदुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सरजापुर गांव के नौ लोग रविवार को एक पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई, जिससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 55 वर्षीय विद्या बाई जाटव और उनका 14 वर्षीय पोता निखिल जाटव ट्रॉली के नीचे दब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सात लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
You may also like
राजस्थान में आतंक का तांडव! बदमाशों ने खड़ी जीप में लगाई आग,बछड़े को भी कुचला, महिलाओं को दी जान से मारने की धमकी
'गिल तो टेस्ट में पक्के खिलाड़ी भी नहीं', श्रीकांत ने कप्तानी के लिए इस खिलाड़ी को बताया पहली पसंद
चूरू के लादड़िया गांव में शराब के पैसों को लेकर बवाल! दो पक्षों में लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, 12 लोग हुए घायल
22 कैरेट सोना सस्ता: क्या त्योहारों से पहले आएगा उछाल?
कुणाल नायर ने 'द बिग बैंग थ्योरी' के सेट पर अपने मजेदार अनुभव साझा किए