भाेपाल। आज (गुरुवार काे) विश्व डाक दिवस है। प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है, जो 1874 में स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ है। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व डाक दिवस पर डाक सेवा से जुड़े कर्मियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देश के कोने-कोने तक संवेदनाओं, संदेशों और विश्वास की डोर सुदृढ़ करने वाले आप सभी डाक कर्मी बंधुओं को 'विश्व डाक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पहाड़ों की दुर्गम वादियों से लेकर रेगिस्तान की तपती धरती तक, घने जंगलों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक, आप सभी ने अथक परिश्रम व समर्पण से दूरियों को मिटाया है, रिश्तों को जीवित रखा है।
You may also like
गुरुग्राम: समाधान शिविर में शिकायतों का प्राथमिकता से हो रहा निदान: वत्सल वशिष्ठ
Karwa Chauth Tips- करवा चौथ पर अगर आप करेंगे ये गलतियां तो व्रत का नहीं मिलता हैं फल, जानिए पूरी डिटेल्स
Jio Plan- 455 या 449 में से कौनसा रिचार्ज प्लान आपके लिए बेहतर हैं, आइए जानें
सैफ अली खान पर हमले की रात: बेटे जेह और नैनी भी थे शिकार!
मेहनत के बावजूद नहीं हो रहा प्रमोशन? AI का ऐसे उठाएंगे फायदा तो सैलरी भी बढ़ सकती है