राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के पश्चिमी सीमावर्ती जिलों में दिन में आसमान से आग बरसने लगी है, वहीं रात में भी लू का असर महसूस किया जा रहा है और पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को 5 सीमावर्ती जिलों में लू के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
रात में भी चढ़ा पारा
बीती रात सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस फलौदी में दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में भी रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकांश जिलों में रात में पारा औसत से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार को श्रीगंगानगर को छोड़कर अन्य जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, लेकिन मौसम विभाग गुरुवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहा है।
अगले 3 दिन तक गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश के सीमावर्ती शहरों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। दिन में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। 17 और 18 मई को कई शहरों में तेज आंधी और कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने और तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।
You may also like
आंखों की रोशनी पर प्रदूषण का कहर, बचाव के आसान उपाय!
भीलवाड़ा हाईवे पर आग का तांडव! सड़क पर दौड़ता ट्रेलर बना आग का गोला, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Rashifal 16 may 2025: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा दिन, आपका हर काम होगा पूरा, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल
Recipe: एग पास्ता के साथ अपने दिन को बनाएं खास, नोट कर लें आसान रेसिपी
IPL 2025: गुजरात टाइटंस में जोस बटलर की जगह ले सकते हैं कुसल मेंडिस