
दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul IPL 5000 Runs) ने मंगलवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। राहुल ने 42 गेंदों में नाबाद 57 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के जड़े।
आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन
इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही राहुल आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने सिर्फ 130 पारी में यह मुकाम हासिल कर डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 5000 रन पूरे करने के लिए 135 पारी खेली थी। यर्
Fastest to 5000 IPL runs (Innings Wise) 130 Inngs - * 135 Inngs - Warner 157 Inngs - Kohli 161 Inngs - ABD 168 Inngs - Dhawan 173 Inngs - Raina 187 Inngs - Rohit 208 Inngs - Dhoni#DCvLSG
mdash; (@Shebas_10dulkar) April 22, 2025एमएस धोनी को छोड़ा पीछे
सबसे कम गेंद खेलकर आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल ने 3688 गेंदों में यह कारनामा कर एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 3691 गेंद खेलकर अपने 5000 आईपीएल रन पूरे किए थे।
Fewest balls to reach 5000 runs in IPL 3,288 - AB de Villiers 3,554 - David Warner 3,620 - Suresh Raina 3,688* - KL Rahul 3,691 - MS Dhoni 3,817 - Rohit Sharma 3,827 - Virat Kohli 3,962 - Shikhar Dhawan pic.twitter.com/HaEGJBmSJh
mdash; All Cricket Records (@Cric_records45) April 22, 2025एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा
इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में राहुल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में राहुल ने 44वीं बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इस लिस्ट में उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 170 पारियों में 43 पचास प्लस स्कोर दर्ज हैं।
Most 50+ Scores in IPL (Innings) 67 - Virat Kohli (252) 66 - David Warner (184) 53 - Shikhar Dhawan (221) 46 - Rohit Sharma (259) 44 - (130)* 43 - AB Devilliers (170) pic.twitter.com/SlOxKFyDxq
mdash; (@Shebas_10dulkar) April 22, 2025रैना का रिकॉर्ड भी टूटा
बतौर भारतीय बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल अब सुरेश रैना को पछाड़कर छठे नंबर पर आ गए हैं। राहुल अब तक 327 छक्के लगा चुके हैं, वहीं रैना ने अपने करियर में 325 छक्के लगाए थे।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ ने एडेन मार्करम 52 रन, मिचेल मार्श 45 रन और आयुष बदोनी की 36 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल ने 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने नाबाद 34 रन बनाए।
You may also like
इस महिला को सेक्स की इच्छा हुई तो कुत्ते से बना डाला संबंध, सोशल मीडिया पर भी वीडियो किया पोस्ट ♩
New Pay Commission: कर्मचारियों के वेतन में भारी बढ़ोत्तरी, सरकार की नई घोषणा
जेसन गिलेस्पी ने PCB को कोर्ट में घसीटा, सैलरी नहीं मिली तो लिया एक्शन
शेयर मार्केट का दूसरा राकेश झुनझुनवाला है ये1 वीं पास लड़का. बना 100 करोड़ का मालिक ♩
मुरैना में संदिग्ध मौत: पत्नी और बेटियों पर हत्या का आरोप