Next Story
Newszop

IPL 2025: पंजाब किंग्स- दिल्ली कैपिटल्स का मैच 10.1 ओवर के बाद हुआ रद्द, जानिए क्या थी वजह?

Send Push
image

पंजाब किंग्स औऱ दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार (8 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला लाइट्स में तकनीकी खराबी की वजह सेबिना किसी परिणाम के रद्द हो गया।

इस मुकाबले में सिर्फ 10.1 ओवर का खेल ही हो सका औऱ मैच रोके जाने पर प्रियांश आर्य (70 रन) औऱ प्रभसिमरन सिंह (नाबाद 50) ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर ली थी। 11वां ओवर करने आए टी नटराजन की पहली गेंद पर प्रियांश आसान सा कैच थमा बैठे, जिसके बाद खिलाड़ी फ्लड लाइट्स खराब होने के चलते मैदान से बाहर चले गए।

भारतीय समय के अनुसार रात 9.40 बजे अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने का फैसला किया।

पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 11 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी, जिसे धर्मशाला से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स रविवार को ही अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

Loving Newspoint? Download the app now