आजकल की जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की उम्र घटती जा रही है, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं और बूढ़े दिखने लगते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे समुदाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग 150 साल तक जीवित रहते हैं। यहां की महिलाएं 90 साल की उम्र में भी गर्भवती हो जाती हैं और उनकी उम्र 60 से 90 होने के बावजूद वे 25-30 साल की तरह दिखती हैं।
महिलाएं जो कभी बूढ़ी नहीं होतीं
हम बात कर रहे हैं 'हुंजा समुदाय' की, जो पाकिस्तान के खूबसूरत हुंजा घाटी में बसा हुआ है। इस घाटी की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां की महिलाएं बेहद सुंदर होती हैं और 60 साल की उम्र में भी जवान नजर आती हैं।
गर्भवती होने की अद्भुत क्षमता
हुंजा घाटी का वातावरण इतना शुद्ध है कि यहां के लोग अस्पतालों का कम ही रुख करते हैं। उनकी औसत आयु 120 वर्ष है, और कई लोग 150 साल तक जीते हैं। यहां का खान-पान प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे महिलाएं 60 से 90 वर्ष की उम्र में भी गर्भवती हो जाती हैं।
दुनिया की सबसे सुंदर महिलाएं
हुंजा समुदाय की जीवनशैली पर 'द हेल्दी हुंजाज' और 'द लॉस्ट किंगडम ऑफ द हिमालयाज' जैसी किताबें लिखी जा चुकी हैं। यहां की महिलाएं दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में मानी जाती हैं। इस समुदाय को 'बुरुशो' भी कहा जाता है, और उनकी मुख्य भाषा 'बुरुशास्की' है।
स्वस्थ जीवनशैली का पालन
हुंजा समुदाय के लोग शिक्षित होते हैं और उनकी आबादी लगभग 85 हजार है। ये लोग मुस्लिम धर्म का पालन करते हैं और उनकी जीवनशैली बहुत स्वस्थ होती है। वे सुबह 4 बजे उठते हैं और गाड़ियों का कम ही इस्तेमाल करते हैं, ज्यादातर लोग साइकिल चलाते हैं या पैदल चलते हैं, जिससे वे फिट रहते हैं.
आपको हुंजा समुदाय की जीवनशैली और उनकी महिलाएं कैसी लगी? यदि कभी मौका मिले, तो हुंजा घाटी की यात्रा जरूर करें। आपको ऐसा लगेगा जैसे आप जन्नत में पहुंच गए हैं।
You may also like
Job News: आईओसीएल की इस भर्ती के लिए जल्द कर दें आवेदन, पास में आखिरी तारीख
दिल्ली के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
अश्वगंधा सिर्फ एक जड़ी-बूटी नहीं, संपूर्ण शक्ति का स्रोत भी, जानिए इसके चमत्कारी फायदे
Rashifasl 13 sep 2025: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, होगा आर्थिक लाभ, जाने राशिफल
अंडा चुराने गया था` चालाक युवक गुस्से में आई मोरनी ने किया ऐसा हमला कि याद आ गई नानी