कुत्ता इंसान का बेस्ट फ्रेंड होता है। यह बात आप ने कई बार सुनी होगी। लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि कुत्ता इंसान का बेस्ट हसबैंड भी होता है। यह बात सुन आप में से कईयों की हंसी निकल आई होगी। आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने पति को तलाक देकर सच में एक कुत्ते से शादी रचा ली। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि वह इस कुत्ते के साथ अपने पति से भी ज्यादा खुश है।
पति को तलाक देकर की कुत्ते से शादीकुत्ते से शादी रचाने वाली इस महिला का नाम अमांडा रोजर्स है। वह वर्तमान में क्रोएशिया में रहती हैं, लेकिन मूल रूप से लंदन की रहने वाली है। महिला की उम्र 47 वर्ष है। कुछ सालों पहले महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। इसके उसने एक कुत्ते से शादी रचा ली थी। महिला ने यह शादी 2014 में रचाई थी, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू की वजह से वह फिर से चर्चा में आ गई है।
200 मेहमानों के सामने कुत्ते को बनाया था जीवनसाथीदिलचस्प बात ये रही कि महिला ने कुत्ते से शादी को चोरी-छिपे नहीं की, बल्कि उसने यह शादी धूमधाम से रचाई। उसने अपनी शादी में करीब 200 मेहमानों को बुलाया था। शादी में स्वादिष्ट खाना और सजावट जैसी चीजें भी थी। शादी में सारे रीति रिवाज भी हुए। यह बिल्कुल वैसी ही थी जैसे कोई रियल शादी होती है। बस इसमें दूल्हा एक इंसान की बजाय कुत्ता था।
महिला के कुत्ते का नाम शेबा है। डॉगी जब महज दो महीने का था तभी महिला को उस से प्यार हो गया। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ कभी खुश नहीं रही। हालांकि कुत्ते से शादी करने के बाद वह बहुत खुश है। कुत्ते ने उसे वह प्यार दिया है जो उसका पति कभी नहीं दे पाया। महिला भी अपने कुत्ते की खुशी का पूरा ध्यान रखती है। वह उसे हँसाती रहती है और कभी उदास नहीं होने देती है।

महिला ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उसे अपने कुत्ते की आंखों में सच्चा प्यार दिखता है। वह उससे दिल से प्यार करती है। उसके बिना एक पल भी नहीं रह सकती है। उसे लगता है कि उसका और कुत्ते का कोई पुराना नाता है। वह इस शादी से बेहद खुश है।
लोगों ने उड़ाया मजाकमहिला की स्टोरी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। किसी ने लिखा कि “आपको भी शादी करने के लिए कुत्ता ही मिला।” तो वहीं दूसरे ने कहा “शादी के लिए मर्दों की कमी हो गई थी जो आप ने एक कुत्ते से ब्याह रचा लिया।” हालांकि कुछ ने महिला के निर्णय की तारीफ भी की। एक महिला यूजर ने कहा “कुत्ते सच में वफादार और इंसान के बेस्ट फ्रेंड होते हैं। उनके साथ रहना बुरा नहीं है। मैं आपके निर्णय का सम्मान करती हूं।”
वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है?
You may also like
एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को फिर हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से शानदार जीत
सरकार की फिलिस्तीन नीति पर कांग्रेस का हमला, प्रियंका गांधी ने कहा – शर्मनाक और नैतिक रूप से कायराना
Skin Care Tips- क्या चेहरे पर होने वाले लाल दानों से परेशान हैं, तो आजमाएं ये देसी घी वाला नुस्खा
Hair Care Tips- क्या बाल झाडू जैसे दखने लगे है, तो आजमाएं ये घरेलू टिप्स
पेंशनधारकों की बल्ले-बल्ले! 8वें` वेतन आयोग से जेब होगी और भारी