कई बार ऐसी घटनाएँ घटती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये घटनाएँ किसी चमत्कार से कम नहीं लगतीं। ऐसी ही एक घटना इस समय चर्चा में है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है।
यहाँ एक किसान की भैंस पूरी रात चिल्लाती रही। सुबह पूरा गांव उसे देखने के लिए उमड़ पड़ा और जो नजारा सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।
यह घटना मेरठ के महलका गांव की है। यहाँ के किसान नुमान कुरैशी की भैंस गर्भवती थी। आधी रात को अचानक वह दर्द से चिल्लाने लगी। इसके बाद पूरा गांव इकट्ठा हो गया। जो कुछ उन्होंने देखा, उस पर किसी को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गर्भवती भैंसों की तुलना में इस भैंस का पेट काफी बड़ा था। कई लोगों को लगा कि यह दो बछड़ों को जन्म देगी। लेकिन जब इसकी डिलीवरी हुई, तो सभी हैरान रह गए। इस भैंस ने एक-दो नहीं, बल्कि पूरे तीन बछड़ों को जन्म दिया।
रात को भैंस चिल्लाई, गांव वाले सहम गए… सुबह जो सच्चाई सामने आई उसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया
— News Just Abhi (@newsjustabhi) April 26, 2025
You may also like

राजगढ़ःतेज गति से जा रही कार पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन 2025: इन राशियों के लिए है शुभ समय

UP Home Guard Bharti 2025: यूपी में 45,000 होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले करें OTR रजिस्ट्रेशन, जानें सभी नियम और योग्यता

बिहार चुनाव: रिकॉर्ड वोटिंग, जाति, रोज़गार और महिलाओं की भूमिका क्या संकेत दे रही हैं?

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर : वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐतिहासिक संबोधन





