हिंद महासागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही नाव शुक्रवार को अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन भारतीयों की मौत हो गई जबकि पांच लोग अभी तक लापता हैं। उनका पता लगाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।
हादसा कहाँ हुआ और क्या था हाल
यह दुखद घटना मोजाम्बिक के बीरा पोर्ट के पास घटी। स्थानीय अधिकारियों और भारतीय दूतावास के अनुसार, नाव पर एक टैंकर के क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें रोजमर्रा के ऑपरेशन ट्रांसफर के लिए टैंकर तक ले जाया जा रहा था। तभी अचानक नाव पलट गई और इस हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
भारतीय दूतावास के बयान के अनुसार, नाव में कुल 14 भारतीय नागरिक सवार थे। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश इस हादसे में कुछ भारतीयों की मौत हो गई और कुछ लोग अभी भी लापता हैं। हम मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।"
बचाव और राहत कार्य जारी
दूतावास ने बताया कि हादसे के बाद छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से लापता पांच भारतीयों को खोजने का अभियान जारी है। दूतावास ने आश्वासन दिया है कि पूरे ऑपरेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
You may also like
हमारे बीच कुछ नहीं बदला... कप्तान शुभमन गिल का खुलासा, हैरान कर देगा रोहित-विराट पर दिया यह बयान
अफ़ग़ानिस्तान में तीन क्रिकेटरों के मारे जाने पर राशिद ख़ान और नायब पाकिस्तान से ख़फ़ा
IN-W vs EN-W Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: भारत बनाम इंग्लैंड! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
महाराष्ट्र: समृद्धी महामार्ग पर भीषण हादसा, 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
क्या बिग बॉस में जाएंगे अर्जुन बिजलानी? अभिनेता ने दिया दिलचस्प जवाब