Next Story
Newszop

मेरठ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, भतीजा निकला आरोपी

Send Push

 

मेरठ में शनिवार सुबह 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़कर पैदल घर लौट रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि युवक सड़क पर मोबाइल देखते हुए जा रहा था, तभी पीछे से आए एक बदमाश ने नज़दीक से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गया।

image

आसपास के लोगों ने घायल को पीएल शर्मा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी भतीजे सुब्हान और उसके दोस्त सादान को पकड़ लिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वीडियो में गोली मारने वाला उसके जेठ दिलशाद का बेटा सुब्हान है। उसने यह भी आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले उसके देवर शहंशाह ने भी पति पर गोली चलाई थी।

Loving Newspoint? Download the app now