अगली ख़बर
Newszop

Fronx और Punch को पछाड़ मार्केट की किंग बनी ये SUV, बिक्री में 50% की ग्रोथ

Send Push
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की गाड़ियां इस समय मोस्ट डिमांडेबल बनी हुई हैं। टाटा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, किआ समेत कई कार कंपनियां कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां ऑफर करती हैं और मार्केट में इनके बीच जबरदस्त कॉम्पटीशन भी देखने को मिलता है। लेकिन, सवाल यह है कि कौन सी कार आगे निकली या कहें कि किसकी बिक्री ज्यादा हुई या कौन सी गाड़ी लोगों को ज्यादा पसंद आई। अक्टूबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट आ गई है जिससे पता चलता है कि फ्रॉन्क्स और पंच को पछाड़कर टाटा नेक्सॉन सबसे ज्यादा बिकने कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी। आइए आपको टॉप 10 गाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1- Tata Nexon

सेल्स चार्ट में टाटा नेक्सॉन पहले नंबर पर रही। अक्टूबर 2025 में इसकी कुल 22,083 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल अक्टूबर 2024 के मुकाबले इसकी बिक्री में 50% की वृद्धि हुई है, तब इसको 14,759 ग्राहक ही मिले थे।

2- Maruti Suzuki Fronx

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स। अक्टूबर में इसे 17,003 लोगों ने खरीदा। इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 4% की ग्रोथ आई, तब 16,419 यूनिट्स बिकी थीं।

3- Tata Punch

तीसरे नंबर पर रहने वाली टाटा पंच की अक्टूबर महीने में कुल 16,810 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल बिकी 15,740 यूनिट्स के मुकाबले इसकी बिक्री 7% बढ़ी है।

4- Kia Sonet

किआ की फेमस सोनेट कार 12,745 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर 2024 के मुकाबले इसकी बिक्री में 31% की शानदार ग्रोथ देखी गई, तब इसे 9,699 लोगों ने खरीदा था।

5- Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की XUV 3XO पांचवे नंबर पर रही और इसकी 12,237 यूनिट्स बिकीं। यह संख्या इसकी पिछले साल बिकी 9,562 यूनिट्स से 28% ज्यादा है।

6- Maruti Suzuki Brezza

छठे नंबर पर रहने वाला मारुति ब्रेजा की पॉपुलैरिटी कम हो रही है। इसकी बिक्री में 27% की भारी गिरावट देखी और इसकी बिक्री 16,565 यूनिट्स से घटकर 12,072 यूनिट्स पर आ गई।

7- Hyundai Venue

अक्टूबर 2025 में हुंडई वेन्यू की बिक्री में 8% की वृद्धि देखी गई। इसकी बिक्री पिछले साल बिकी 10,901 यूनिट्स से बढ़कर 11,738 यूनिट्क तक पहुंच गई।

8- Hyundai Exter

हुंडई एक्सटर को पिछले साल के मुकाबले अक्टूबर 2025 में कम ग्राहकों ने खरीदा। इसकी बिक्री में 12% की गिरावट आई और सेल्स 7,127 यूनिट्स से घटकर 6,294 यूनिट्स तक पहुंच गई।

9- Skoda Kylaq

स्कोडा कायलाक को अक्टूबर 2025 में कुल 5,078 ग्राहकों ने खरीदा।

10- Toyota Taisor

टोयोटा टेसर को अक्टूबर 2025 में कुल 4,561 ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, पिछले साल इसकी 3,092 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें