Next Story
Newszop

Scorpio Zodiac Personality : वृश्चिक राशि, रहस्यमयी व्यक्तित्व की अद्भुत गाथा

Send Push
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है, मंगल के अधीन होने के कारण वृश्चिक राशि के लोग तेजस्वी, उर्जावान, साहसी और संघर्षमय होते हैं। इस राशि के व्यक्ति बुद्धिमान, गुणवान तथा यशस्वी होते हैं, इनकी इच्छा शक्ति बहुत मजबूत होती है, इनका स्वभाव चंचल होता है, क्रोध भी इन्हें बहुत आता है। ये लोग ऊपर से तो शान्त दिखाई देते हैं, परन्तु बदला लेने की भावना इनके मन में बहुत तीव्र होती है। बिना परिणाम की कल्पना किये, अपने शत्रु पर ये निर्दयतापूर्वक चोट करते हैं। एक बार किसी से रुष्ट हो जाने पर ये उसे क्षमा नहीं करते। वृश्चिक राशि के जातक और जातिकाऐं दूसरों की राय को प्रायः नहीं मानते। किसी भी विषय पर ये स्वयं जो विचार बना लेते हैं, उसी पर अडिग रहते हैं। इनका व्यक्तित्व बड़ा मोहक और आकर्षक होता है। अपने व्यक्तित्व के बल पर ही ऐसे व्यक्ति समाज में लोकप्रिय हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति पराक्रमी योद्धा, और प्रभावशाली संगठनकर्त्ता होते हैं। अपने निश्चय को पूरा करने के लिए ये हर सम्भव प्रयास करते हैं। वृश्चिक राशि वालों की वाणी में जादू होता है। अपनी आवाज और वाकपटुता के बल पर ये हजारों लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हो जाते हैं। यदि ये लेखन के क्षेत्र में होते हैं तो अपनी कलम के द्वारा उच्च कोटि के साहित्य का सृजन करते हैं। इनके विचार प्रायः मौलिकता लिए हुए होते हैं। एक समय आने पर इनके विचारों का अन्य बातों के मध्य उदाहरण दिया जाता है। इनके प्रायः दो रूप होते हैं, एक वह रूप जो समाज में लोगों को देखने को मिलता है, दूसरा वह रूप जिसकी ये हवा भी किसी को नहीं लगने देते। समाज में ये आदर्श विचारों वाले कहे जाते हैं। संक्षेप में ये बुद्धिमान, यशस्वी तथा अहंकारी होते हैं । वृश्चिक राशि व्यवसाय और भाग्योदय संकेत - वृश्चिक राशि वाले लेखक, आलोचक, चिकित्सक और इंजीनियर होते हैं। ये दिमाग और कलम के सिपाही होते हैं, समाज के लोग इनकी राय को मानकर चलते हैं। यदि ये लोग लेखक अथवा कलाकार होते हैं, तो इनका यश वहुत अधिक फैलता है। जीवन की तीसरी अवस्था में इनका भाग्योदय होता है। उस समय ये पूर्ण रूप से सफल होकर उच्च पद को प्राप्त करते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now