Next Story
Newszop

मॉर्निंग की ताजा खबर, 2 सितंबर: भारत में सुखोई Su-57 बनाएगा रूस, बौखलाए ट्रंप, चीन के BRI प्रोजेक्ट का विरोध... पढ़ें अपडेट्स

Send Push
सुप्रभात...

कैसे हैं आप?

सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट पर।

> बिहार में आज से शुरू होगी SIR डॉक्यूमेंट सत्यापन प्रक्रिया

> योगी कैबिनेट बैठक में आज पेश की जाएगी संभल की न्यायिक जांच रिपोर्ट

> DUSU चुनाव: आज SFI और AISA की होगी ‘महापंचायत’

> चंडीगढ़ में खराब मौसम देखते हुए आज स्कूल रहेंगे बंद

> जम्मू के सभी सरकारी-निजी स्कूल खराब मौसम के चलते आज बंद




image

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. भारत में सुखोई Su-57 के निर्माण को रूस तैयाररूस ने भारत में सुखोई एसयू-57 के निर्माण को लेकर निवेश की जरूरतों पर स्टडी शुरू की है। इसका मकसद भारत में एसयू-57 के निर्माण को लेकर जरूरी समझ को विकसित करना है। खबर विस्तार से

2. मोदी-पुतिन-जिनपिंग की दोस्ती से बौखलाए ट्रंपअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका टैरिफ लगाने का फैसला भारत के अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैक्स से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, अमेरिका से ज्यादा रूस से तेल और हथियारों की खरीद कर रहा है। खबर विस्तार से

image

3. भारत ने चीन की 'बेल्ट एंड रोड' पहल का विरोध कियाभारत ने चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में 'बेल्ट एंड रोड' पहल का समर्थन करने से इनकार कर दिया, जिससे वह इस परियोजना का समर्थन न करने वाला एकमात्र सदस्य देश बन गया। खबर विस्तार से

4. क्या भारत में अशांति फैलाना चाहता है अमेरिका?भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिसकी शुरुआत पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर ट्रंप के बड़बोलेपन से हुई थी और अब यह भारत की जाति व्यवस्था तक पहुंच गया है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका भारतीय जनता को सरकार के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहा है। खबर विस्तार से

image

5. रूस ने कर दिया खेल, बाल-बाल बची EU चीफ की जानयूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को ले जा रहा विमान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचा है। दरअसल, यह विमान जब बुल्गारिया के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी उसका जीपीएस जाम हो गया। खबर विस्तार से

image

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. दिल्ली-एनसीआर में 20 किलोमीटर लंबा भीषण जाम 2. गद्दार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भोपाल में अंतिम संस्कार 3. ट्रंप ने PAK से फैमिली बिजनेस के लिए भारत को किया दरकिनार 4. देश की मजबूत GDP से शेयर मार्केट गदगद, गिरावट पर लगा ब्रेक 5.अभिनव अरोड़ा का नया वीडियो, वृंदावन में भक्तों को दी हिदायत image

अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. जनशताब्दी को गलत ट्रैक पर भेजा, स्टेशन मास्टर ने मानी गलती 2. मोदी सरकार पर भड़का मुस्लिम देश, PAK का है कट्टर दोस्त 3. US का भारत के दुश्मन से दोस्ताना, जिनपिंग-पुतिन की बनी बॉन्डिंग 4. चूहों ने कुतर दिए नवजातों के हाथ, NICU में मचा हड़कंप 5. PM मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर सुनाया, कही मन की बात image गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...

Loving Newspoint? Download the app now