Next Story
Newszop

भरतपुर: महिला के साथ अश्लील हरकत करता पकड़ा गया सरकारी टीचर, खंभे में बांधकर हुई पिटाई

Send Push
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। स्कूल टीचर आधी रात एक घर में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ की। महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। फिर क्या था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और गली में बिजली के खंभे के बांध दिया। लोगों ने उस शिक्षक की जमकर धुनाई कर डाली। जब वह बेहोश हो गया तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने उसे खोला। पानी के छींटे देने पर वह होश में आया। गांव वालों ने उस व्यक्ति की करतूत बताई तो पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई। दीवार फांदकर घुसा था घर मेंसरकारी शिक्षक की अश्लील हरकत वाली यह घटना भरतपुर जिले के हलैना की है। गुरुवार 25 अप्रैल की आधी रात को वह एक दीवार फांदकर एक घर में घुस गया था। उस वक्त रात के करीब दो बज गए थे। जब उसने घर में सो रही महिला के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू किया तो महिला चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और महिला के घर की ओर दोड़े। महिला ने ग्रामीणों को बताया कि उसके घर में एक व्यक्ति घुस गया है और अश्लील हरकतें कर रहा है। इसके बाद लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी पहचान अमित कुमार के रूप में हुई जो कि एक सरकारी स्कूल का टीचर है। महिला की शिकायत पर हुआ गिरफ्तारहलैना थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि रात करीब ढाई बजे पुलिस थाने में कॉल आया और इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर गई। महिला की शिकायत पर उस व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अमित कुमार ललिता मुढिया गांव का रहने वाला है। वह बयाना क्षेत्र के जरूबर गांव के सरकारी स्कूल में टीचर है। पीड़ित महिला का पति ईंट भट्टों प काम करता है। रात को जब वह घर पर नहीं था। तब आरोपी ने यह हरकत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Loving Newspoint? Download the app now