वीएन दास, अयोध्या: योगी सरकार द्वारा अयोध्या के गुप्तारघाट के पास बनाए जा रहे रामायण थीम पार्क में भगवान राम, लक्ष्मण, सुग्रीव, हनुमान, विभीषण, अंगद सहित रामायण के प्रमुख पात्रों की भव्य मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। सबसे खास 25 फुट ऊंची रावण की प्रतिमा राम-रावण युद्ध मुद्रा में लगाई जाएगी। यह पार्क राम मंदिर से करीब 13 किमी दूर गुप्तारघाट पर बन रहा है, जहां से प्रभु राम परमधाम गए थे।
25 फुट रावण प्रतिमा कई पार्ट्स में जोड़कर खड़ी होगीपार्क में रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मूर्तियों के माध्यम से जीवंत किया जा रहा है। सबसे आकर्षक होगी राम-रावण युद्ध मुद्रा में 25 फुट ऊंची रावण प्रतिमा, जिसे कई हिस्सों में तैयार कर जोड़ा जाएगा। इसके अलावा मुख्य आकर्षण केंद्र में राम दरबार के साथ हनुमान, सुग्रीव, विभीषण, अंगद आदि की मूर्तियां और रामायण के महत्वपूर्ण दृश्यों का सीन क्रिएशन है। इनका निर्माण कार्य लखनऊ की आर्ट्स विंग्स कंपनी कर रही है।
प्रभु राम के परमधाम गमन का पवित्र स्थलगुप्तारघाट वह पावन स्थल है जहां प्रभु राम जल समाधि लेकर परमधाम गए थे। पर्यटन विभाग यहां कई योजनाएं चला रहा है, जिनमें रामायण पार्क सबसे महत्वाकांक्षी है। पार्क बनने से धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी और देश-विदेश से श्रद्धालु आकर्षित होंगे।
योगी सरकार की भव्य योजना योगी सरकार अयोध्या को वैश्विक धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए कई परियोजनाएं चला रही है। रामायण पार्क इसका अहम हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि यह पार्क राम मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के लिए दूसरा बड़ा आकर्षण बनेगा।

You may also like

राजगढ़ःतेज गति से जा रही कार पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन 2025: इन राशियों के लिए है शुभ समय

UP Home Guard Bharti 2025: यूपी में 45,000 होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले करें OTR रजिस्ट्रेशन, जानें सभी नियम और योग्यता

बिहार चुनाव: रिकॉर्ड वोटिंग, जाति, रोज़गार और महिलाओं की भूमिका क्या संकेत दे रही हैं?

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर : वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐतिहासिक संबोधन