अगली ख़बर
Newszop

अधिकतर लोग गलत तरीके से खा रहे Kiwi, छिलके के साथ खाना करें शुरू, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे

Send Push
एक संतुलित और हेल्दी डाइट में फलों को विशेष जगह दी जाती है, क्योंकि इनमें तमाम तरह के फायदेमंद पोषक तत्व, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई बीमारियों और संक्रमण से रक्षा करने में मददगार हैं। इसलिए रोजाना फल खाने की सलाह दी जाती है।

आप रोजाना की डाइट में ऐसे कई फल हैं जिन्हें शामिल कर सकते हैं जैसे कि कीवी, जो सबसे लाभकारी खट्टे फलों में से एक है। खाने में खट्टा मीठा ये फल शरीर को तमाम फायदे पहुंचाने के लिए जाना जाता है।

इसके सेवन से आप अपने पेट से लेकर हार्ट, इम्यूनिटी, स्किन समेत ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अधिकतर लोग गलत तरीके से कीवी का सेवन करते हैं। जिस वजह से वो इसका 100 फीसदी लाभ पाने से चूक जाते हैं।
Photos- Freepik

कीवी के पोषक तत्व image

इस खट्टे फल में ऐसे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं, जिनमें शामिल हैं- फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट। ये सभी मिलकर ओवरऑल हेल्थ का समर्थन करते हैं।


कीवी को खाने का सही तरीका क्या है? image

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है लेकिन अधिकतर लोगों को इसे खाने के सही तरीके के बारे में जानकारी ही नहीं है। आप कीवी को कैसे खाते हैं, इसकी स्किन उतारकर बस ग्रीन वाला पार्ट ही इस्तेमाल करते हैं? तो इससे आपको इस फल का पूरा फायदा कभी नहीं मिलेगा। क्योंकि असल में कीवी को उसकी स्किन के साथ ही खाया जाना चाहिए। इससे आप कीवी के अधिकतम लाभ प्राप्त कर पाते हैं।


छिलके के साथ कीवी खाने के फायदे image

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपनी एक पोस्ट में बताया कि आपको कीवी के छिलके फेंकना बंद करना चाहिए क्योंकि इस फल का छिलका भी बहुत पौष्टिक होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जो निम्नलिखित हैं-


1- मिलेगा अधिक फाइबर image

अगर आप छिलके के साथ कीवी खाना शुरू करते हैं तो आपको केवल इसका गूदा खाने की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक फाइबर मिलेगा, जो गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे पाचन में सुधार होता है और कब्ज से राहत मिलती है।


2- बढ़ जाते हैं एंटीऑक्सीडेंट image

इसके अलावा रोजाना कीवी को उसकी स्किन के साथ खाने से इसके एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज बढ़ जाते हैं, क्योंकि कीवी फल के छिलके में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो आपकी सूजन को कम करने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।


3- नींद में सहायक image

अगर आपको रोजाना रात में अच्छी नींद के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है तो कीवी को उसके छिलके के साथ खाना शुरू करें। यह वास्तव में आपको बेहतर नींद में मदद करेगा क्योंकि इसके छिलके में सेरोटोनिन होता है जो एक हार्मोन है जो आपको एक बच्चे की तरह सोने और अधिक शांत रहने में मदद कर सकता है।



डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें