रांचीः दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, छठ महापर्व के 'खरना' वाले दिन आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के उत्तर-पूर्व के सात जिलों को छोड़कर बाकी 17 जिलों में रविवार को हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। यह निम्न दबाव फिलहाल पोर्ट ब्लेयर से लगभग 440 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में है और यह लगातार पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
झारखंड के विभिन्न जिलों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
तापमान में गिरावट की उम्मीद
पिछले एक सप्ताह से राची और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव दिख रहा है, जहां दिन में मौसम शुष्क रहता है और शाम होते ही हल्की ठंड महसूस होने लगती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन 29 अक्टूबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने भी अगले चार दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान ठंड का असर दिखाई देगा।
कोहरा और वर्षा का पूर्वानुमान
सुबह के समय रांची और इसके आसपास के इलाकों में कोहरे या धुंध का असर देखा जा रहा है। यह स्थिति 28 अक्टूबर तक बनी रह सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। जबकि 29 अक्तूबर को संताल परगना और कोल्हान में बारिश की संभावना है। 29 और 30 अक्तूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका है।
पिछले 24 घंटों का मौसम
पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.4°C सरायकेला खरसावां में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6°C लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी राँची में अधिकतम तापमान 28.8°C और न्यूनतम तापमान 20.8°C दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में दो डिग्री कम था।

You may also like

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहा NDA, फिर सीएम को लेकर दुविधा क्यों?

यूपी में बीते कुछ दिनों में दलित उत्पीड़न के तीन मामले आए सामने, जानकार क्या कहते हैं?

Fatty Liver Home Remedies : फैटी लीवर की पहचान कैसे करें? जानें शुरुआती लक्षण जो शरीर पहले बताता है

जेन-जी के लिए नई स्वास्थ्य मंत्री ने बनाया खास प्लान, पद्भार संभालते ही किए कई ऐलान

नशे में धुत थानेदार ने पुलिस टीम की ऐसी-तैसी कर दी; जीप छीन लिया तो पैदल लौटे दारोगा, सिपाही