कल का मौसम 30 अक्टूबर 2025: राजधानी दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है। हर नई सुबह पिछली सुबह की तुलना में ज्यादा ठंडी हो रही है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। कुछ दिनों पहले तक जहां सिर्फ रात के समय सर्दी का अहसास होता था। अब दिन में भी बरकरार रहने लगा है। राजधानी में बुधवार का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबादी की एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार सहित देश के इन बड़े राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल तो चलिए जानते हैं मौसम का हर अपडेट।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी में पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की है। अधिकतम तापमान में 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और दोपहर के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। दिन ढलते ढलते इन हवाओं की रफ्तार कम हो जाएंगी।
यूपी में कितना रहेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में भी सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छींटे पड़ने की संभावना है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों में दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी आ सकती है। उसके हालांकि दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है जिसके बाद आने वाले 5-7 दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है।
गुजरात में गिर सकती है बिजली
मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों में कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। वहीं मौसम विभाग ने गुजरात के लिए भी अगले 5 दिनों के दौरान बिजली के साथ बौछारें पड़ सकती है।
तेलंगाना में चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी ने केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 30 अक्टूबर को तेलंगाना में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं तमिलनाडु और रायलसीमा में 29 और 30 अक्तूबर और आंध्र प्रदेश व यनम में 29-31 अक्टूबर के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूर्वानुमान लगाया है।
बिहार में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

You may also like

स्टारलिंक ने भारत में रख दिए कदम, मुंबई में ऑफिस लेने के बाद सैटेलाइट इंटरनेट का ट्रायल

पति-पत्नी में प्यार से ज्यादा वासना जरूरी.. अरशद वारसी ने बीवी को बीयर पिलाकर उगलवाया था सच, फिर अंतरधार्मिक विवाह

Retirement: आधे से ज्यादा भारतीय अब जल्दी रिटायर होने की तैयारी करने लगे हैं? यह स्टडी तो यही बताती है

मध्य प्रदेश: पीथमपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे पुल से क्रेन पलटी, दो लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्लीः बुजुर्ग दंपति से ठगी, बैंक से हुआ डेटा लीक? महिला ने कार्रवाई ना करने पर लगाए कई आरोप