कल का मौसम 23 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश का सिलसिला खत्म हो चुका है और कई राज्यों में रात के समय बेहद हल्की ठंडक भी नजर आने लगी है। इस बीच पूरे देश में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट सामने आया है। मौसम विभाग ने कल यानी 23 अक्तूबर से लेकर 24 अक्तूबर तक दक्षिण भारत में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसका कारण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दो सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र को बताया जा रहा है। इस नए मौसम क्षेत्र के चलते दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां प्रदूषण के चलते हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। बालत बिगड़ते देख राजधानी में ग्रैप-2 चरण लागू कर दिया गया है। IMD के मुताबिक 24 अक्टूबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का मध्यम कोहरा रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?IMD के मुताबिक 25 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, आज राज्य में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?IMD ने हिमाचल प्रदेश में बिजली और आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। उसके बाद 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 18–22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8–12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?उत्तराखंड में 22 अक्टूबर को कहीं-कहीं पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। अन्य दिनों में (23–25 अक्टूबर) मौसम सामान्य रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की फुहारें हो सकती हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

You may also like
घी का दीपक : सिर्फ भगवान को प्रसन्न करने के लिए नहीं, सेहत के लिए भी है फायदेमंद
स्वीडन और यूक्रेन के बीच बड़ा रक्षा समझौता, 150 ग्रिपेन फाइटर जेट की आपूर्ति पर हस्ताक्षर
देशभर में छठ पूजा की तैयारियां तेज, रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी लोगों की भीड़
वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ते जा रही ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम, इंग्लैंड को चुटकियों में रौंदा
मेरठ में बस रोकवाया, बीच सड़क पर शराबी युवक लगाने लगा ठुमके... ट्रैफिक जाम, घटना का वीडियो वायरल