फैसलाबाद: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के बल्ले से रन ही नहीं निकल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला। उसमें भी काफी धीमी बैटिंग की। अब वनडे सीरीज के पहले मैच में फेल रहने के बाद दूसरे मुकाबले में भी बाबर का बल्ला शांत रहा। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर का तहस नहस कर दिया।
बाबर और रिजवान एक ही ओवर में आउट
नांद्रे बर्गर ने पाकिस्तान के दो पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को एक ही ओवर में आउट कर दिया। 5वें ओवर की पहली गेंद पर बाबर आउट हुए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बर्गर की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में चली गई। वहां डेवोन फेरेरा ने आसानी से गेंद को लपक लिया। बाबर ने 13 गेंद पर 11 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर उतरे मोहम्मद रिजवान अपनी तीसरी गेंद पर चौका मारा। हालांकि अगली गेंद पर वह आउट हो गए। बर्गर ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
फखर जमां तो खाता भी नहीं खोल पाए
नांद्रे बर्गर ने तो फखर जमां को खाता तक नहीं खोलने दिया। बर्गर ने पाकिस्तान की पारी का पहला ओवर भी डाला था। उन्होंने तीसरी ही गेंद पर फखर को आउट कर दिया। विकेटकीपर क्विंटन डिकॉ ने उनका कैच लिया। फखर खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान का स्कोर 22 रन पर 3 विकेट हो गया था। हालांकि इसके बाद सईम आयूब, सलमान अली आगा के साथ मोहम्मद नवाज ने अर्धशतक लगाया। इससे पाकिस्तान की टीम 269 रनों तक पहुंचने में सफल हो गई।
नांद्रे बर्गर ने इस मुकाबले में 10 ओवर डाले। उन्होंने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। पाकिस्तान के ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने बर्गर ने डेथ आउट में आउट किया। 30 साल के बर्गर ने अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए 11 वनडे मैच खेले हैं। 46 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

You may also like

कनाडा में 2026 में नौकरी-पढ़ाई के लिए कितने स्टूडेंट-वर्कर को मिलेगा परमिट? सरकार ने बताया

मप्रः मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की नई यात्राओं का हुआ ऐलान

जबलपुरः तीन दिन की नवजात बच्ची को पीएमश्री एयर एंबुलेंस से भेजा गया मुम्बई.

उज्जैनः नॉटी ब्वाय' की शैतानियां अब नहीं भरेंगी कुलाचें , गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी टाइगर मेमन की संपत्तियों की नीलामी