लंदन : ब्रिटेन में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच टकराव देखने को मिला है। ये तब हुआ, जब भारत और पाकिस्तान के लोग अपने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने लंदन की सड़कों पर उतरे। इस दौरान पाकिस्तानी गुंडों ने हुड़दंग करते हुए भारतीय लड़की और उसके दोस्तों को परेशान किया। पाकिस्तानियों ने उससे तिरंगा छीनने की कोशिश की। हालांकि भारत की मुस्लिम लड़कियों ने कड़ा जवाब देते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ इनको वापस जाने पर मजबूर कर दिया।
लंदन की सड़कों से भारतीय लड़की को परेशान करते पाकिस्तानियों का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम लड़की तिरंगा लेकर अपने दोस्तों के साथ आजादी का जश्न मना रही है। इसी दौरान कुछ पाकिस्तानी गुंडे आकर उसके साथ बदसलूकी करना शुरू कर देते हैं। हालांकि ये लड़की घबराती नहीं है और ऐसा कड़ा जवाब देती है कि पाकिस्तानियों को ही वहां से चुपचाप निकलना पड़ता है। सोशल मीडिया यूजर्स बहादुरी से पाकिस्तानी गुंडों का सामना करने के लिए भारतीय लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लंदन में भिड़ते रहे हैं दोनों देशों के लोगभारत और पाकिस्तान के बीच लंदन की सड़कों पर टकराव नया नहीं है। पहलगाम के आतंकी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के नागरिकों में लंदन की सड़कों पर टकराव दिखा था। दोनों देशों के लोगों ने अपनी-अपनी सरकारों के समर्थन में लंदन की सड़कों पर प्रदर्शन किया और इस दौरान टकराव की स्थिति बनी थी। यहां तक कि पुलिस को मामला संभालना पड़ा था।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार फिर लंदन में भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच टकराव का वीडियो सामने आया है। भारत और पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस में एक दिन का अंतर है। पाकिस्तान में 14 अगस्त तो भारत में 15 अगस्त को आजादी की वर्षगांठ मनाई जाती है। ऐसे में दोनों देशों के युवा इस दौरान सड़कों पर उतरे। हालांकि टकराव की स्थिति पाकिस्तानियो के भारतीय लड़की को गुंडई दिखाने से बनी।

⚡ UK: Pakistani goons harass Indian Muslim girls on the streets of London during India's Independence Day celebrations pic.twitter.com/QDDxArDinQ
— OSINT Updates (@OsintUpdates) August 18, 2025
लंदन में भिड़ते रहे हैं दोनों देशों के लोगभारत और पाकिस्तान के बीच लंदन की सड़कों पर टकराव नया नहीं है। पहलगाम के आतंकी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के नागरिकों में लंदन की सड़कों पर टकराव दिखा था। दोनों देशों के लोगों ने अपनी-अपनी सरकारों के समर्थन में लंदन की सड़कों पर प्रदर्शन किया और इस दौरान टकराव की स्थिति बनी थी। यहां तक कि पुलिस को मामला संभालना पड़ा था।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार फिर लंदन में भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच टकराव का वीडियो सामने आया है। भारत और पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस में एक दिन का अंतर है। पाकिस्तान में 14 अगस्त तो भारत में 15 अगस्त को आजादी की वर्षगांठ मनाई जाती है। ऐसे में दोनों देशों के युवा इस दौरान सड़कों पर उतरे। हालांकि टकराव की स्थिति पाकिस्तानियो के भारतीय लड़की को गुंडई दिखाने से बनी।
You may also like
पत्नी की नियत अच्छी है या बुरी? ऐसे करें चेक, तुरंत पकड़ी जाएगी चोरी
Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिली जगह
तांत्रिक ने भूत उतारने के नाम पर 14 साल की बीमार लड़की को पीटा, गर्म लोहे से दागा... इतना दर्द दिया कि जान चली गई
Government Job: बीएसएफ की इस भर्ती में चयन होने पर हर महीने मिलेगा 81,100 रुपए तक वेतन
पार्टनर कहीं दूर चला जाए तो लड़कियां उसे याद करते हुए करती है ऐसे काम, सिर्फ 18+ लोग ही पढ़ें