Next Story
Newszop

मिस वर्ल्ड 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता खिताब, भारत की नंदिनी गुप्ता शीर्ष 20 में पहुंचीं

Send Push

मिस वर्ल्ड 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीत लिया है। इस साल का फिनाले हैदराबाद के हिटेक्स एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया गया था। जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता ने 108 देशों की प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा की और शीर्ष 20 तक पहुंचीं, लेकिन वह शीर्ष 8 में जगह नहीं बना सकीं।

थाईलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहना

समापन समारोह की शुरुआत शीर्ष 40 प्रतियोगियों द्वारा सांस्कृतिक रैंप वॉक के साथ हुई। जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता शोस्टॉपर रहीं। भारत ने अपने 72 साल के इतिहास में सबसे अधिक मिस वर्ल्ड खिताब जीते हैं। रीता फारिया मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उनके बाद ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर भी मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।

चार प्रतियोगियों के बीच मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता

मिस वर्ल्ड के लिए शीर्ष 4 देश थाईलैंड, मार्टीनिक, इथियोपिया और पोलैंड थे। शीर्ष 4 में थाईलैंड से ओपल सुचाता, इथियोपिया से हासेट डेरेजे, मार्टीनिक से ऑरेली जो और पोलैंड से माजा क्लाज्दा शामिल हैं।

नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब खो दिया

जबकि भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं। हालांकि, नंदिनी टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। उनके साथ इंडोनेशिया, थाईलैंड, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, लेबनान, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस और वियतनाम की प्रतियोगी भी टॉप 20 में शामिल हैं।

Loving Newspoint? Download the app now