Next Story
Newszop

Ro Khanna Got Angry On Donald Trump : भारत से अमेरिका के बिगड़ते रिश्तों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना

Send Push

नई दिल्ली। अमेरिका के भारत से बिगड़ते रिश्तों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने ही देश में आलोचना का शिकार हो रहे हैं। भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रो खन्ना ने ट्रंप की टैरिफ नीति पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है। रो खन्ना ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए 30 साल से चल रहे प्रयासों को ट्रंप बर्बाद कर रहे हैं क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने से इनकार कर दिया है। रो खन्ना ने ट्रंप के भारत पर चीन से भी ज्यादा 50 फीसदी टैरिफ लगाने पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया।

डेमोक्रेटिक सांसद ने कहा कि ट्रंप सिर्फ अपने अहंकार की वजह से भारत से रिश्ते खराब कर रहे हैं। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ संबंध खराब करने की मंजूरी नहीं दे सकते। रो खन्ना ने आरोप लगाया कि ट्रंप ऐसे फैसले कर रहे हैं जो तीन दशकों की भारत और अमेरिका के बीच की साझेदारी की प्रगति को पीछे ले जा रहे हैं। रो खन्ना ने भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ट्रंप के पक्ष में मतदान किया था मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आज जब ट्रंप भारत से रिश्तों को खराब कर रहे हैं तो ऐसे में आप कहां हैं, इस पर आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, भारत पर लगाए गए टैरिफ ब्राजील को छोड़कर किसी भी अन्य देश से अधिक है। चीन रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाला देश है इसके बावजूद ट्रंप भारत को निशाना बना रहे हैं। ट्रंप का यह फैसला भारत-रूस और चीन को करीब ला रहा है। यह अमेरिका के लिए चिंता की बात है।

 

The post Ro Khanna Got Angry On Donald Trump : भारत से अमेरिका के बिगड़ते रिश्तों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now