अगली ख़बर
Newszop

Azam Khan: अब तक 4 साल से ज्यादा कैद में बिता चुके हैं आजम खान, जेल जाने का खतरा इस वजह से बरकरार!

Send Push

लखनऊ। यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता आजम खान आखिर और 23 महीने जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर सीतापुर जेल से रिहा हो गए। आजम खान इससे पहले 27 महीने तक जेल में रहे थे। सपा सरकार के दौर में मुलायम सिंह यादव के बाद आजम खान सबसे कद्दावर नेता माने जाते थे। कहा जाता था कि आजम खान की मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता, लेकिन साल 2017 में यूपी में बीजेपी सरकार के सत्ता संभालने के बाद आजम खान के बुरे दिनों की शुरुआत हुई। आजम खान पर 104 केस दर्ज हुए थे। जिनमें से 93 केस सिर्फ उनके गृह जिले रामपुर में दर्ज कराए गए थे।

आजम खान की रिहाई पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुशी जताते हुए ये कहा।

आजम खान पर अपने जौहर अली विश्वविद्यालय के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा करने का केस लगा। साथ ही लाइब्रेरी से किताबें चुराने और यहां तक कि बकरी चोरी करने का केस भी दर्ज हुआ। जमीन से जुड़े 11 केस आजम खान पर हैं। सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का भी आजम खान पर केस दर्ज हुआ था। आजम खान पर दर्ज मुकदमों में से 12 पर कोर्ट ने फैसले सुनाए हैं। आजम खान को कुछ मामलों में सजा हुई है, तो कुछ में कोर्ट ने उनको बरी किया है। आजम खान पर 59 केस मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे हैं। जबकि, 19 मामलों में सेशन कोर्ट और 3 मामलों में जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। यानी आजम खान पर अब भी 81 केस ऐसे हैं, जिनमें उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

आजम खान, पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम की फाइल फोटो।

आजम खान सबसे पहले 26 फरवरी 2020 को जेल गए थे। उस वक्त उनको 27 महीने कैद में रहना पड़ा था। फिर आजम खान को जमानत मिली थी, लेकिन 18 अक्टूबर 2023 को आजम खान को उस वक्त फिर जेल जाना पड़ा जब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो बर्थ सर्टिफिकेट का मामला सामने आया। इस मामले में आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम को भी जेल जाना पड़ा था। बाद में तजीन और अब्दुल्ला को जमानत मिल गई थी, लेकिन आजम खान अब जेल से बाहर आए हैं। अब अगर किसी कोर्ट से आजम खान को सख्त सजा सुनाई जाती है, तो फिर जेल जाने की नौबत आ सकती है।

The post Azam Khan: अब तक 4 साल से ज्यादा कैद में बिता चुके हैं आजम खान, जेल जाने का खतरा इस वजह से बरकरार! appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें