आलू का स्वादिष्ट हलवा
हेल्थ कार्नर: आज हम आपको आलू से बनने वाले एक स्वादिष्ट हलवे की रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।
सामग्री:
आलू: 5 मध्यम आकार के
चीनी: 1/2 कप
दूध: 1 कप
इलाइची पाउडर: 1 1/2 छोटे चम्मच
घी: 4 बड़े चम्मच
विधि:
सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें। फिर एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए, तो उसमें मैश किया हुआ आलू डालें और धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक भूनें। अब इसमें दूध और चीनी डालकर अच्छे से मिलाते रहें। थोड़ी देर बाद यह अच्छी तरह से भुन जाएगा और इसकी खुशबू आने लगेगी। गैस बंद करें और इसमें इलाइची पाउडर मिलाएं। आलू का हलवा तैयार है। इसे ठंडा होने पर परोसें।
You may also like
नशा मुक्त भारत अभियान: नुक्कड नाटक, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
धमतरी:सात माह से विद्युत कटौती, देवरी के आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
कोरबा : उर्वरक विक्रय दुकानों का किया गया निरीक्षण
रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर लगातार सख्ती, अव्यवस्था मिलने पर कार्रवाई