इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में देश के युवाओं, खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला असली विंगार्ड बताया है। राहुल गांधी का यह संदेश तब आया है जब नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में छात्रों और युवाओं के आंदोलन सामने आए है।
क्या लिखा राहुल ने
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, देश का युवा, देश का छात्र, जेन-जी संविधान को बचाएगा, लोकतंत्र की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा। मैं हमेशा उनके साथ हूं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ एक भावनात्मक संदेश नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से एक रणनीतिक दांव है।
भाजपा ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी के इस एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जी परिवारवाद के खिलाफ है। वह पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को क्यों बर्दाश्त करेगा? निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी इस देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में आगे लिखा, वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वह आपको क्यों नहीं भगाएगा? वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? देश छोड़ने की आप करो तैयारी आ रहे हैं।
pc- thenewsminute.com, navbharat
You may also like
हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार
ट्रंप प्रशासन ने नहीं माना संघीय अदालत का फैसला, नेशनल गार्ड के 200 जवान पोर्टलैंड में तैनात
IND W vs PAK W: वर्ल्ड कप में एशिया कप जैसा बवाल, आंख दिखा रही थी पाकिस्तानी, हरमनप्रीत कौर ने हेकड़ी निकाल दी
कर्फ्यू लगा, इंटरनेट बंद, सोशल मीडिया पर बैन और ओडिशा बंद, जानिए कटक में हिंसा का बाद क्या हालात
अलग-अलग पूजा पद्धति में दिखती है हमारी विविधता की सुंदरता : शिल्पी