इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के डिंडौरी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, इस घटना के बारे में सुन एक बार तो आपके भी हाथ पैर फूल जाएंगे। यहां पंचायत विभाग के एक सहायक अभियंता पंकज सिंह परिहार पर 35 वर्षीय महिला से कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर डिंडौरी बुलाया और फिर अमरकंटक ले जाकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पंकज सिंह परिहार और पीड़िता के बीच कुछ समय से बातचीत हो रही थी। महिला को सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश थी, जिसे देखते हुए आरोपी ने पंचायत विभाग में खाली पदों की बात करते हुए महिला को मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता बस स्टैंड पहुंची, जहां से वह डिंडौरी के लिए रवाना हुई। डिंडौरी पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि जिस वरिष्ठ अधिकारी से मिलवाना है वह अमरकंटक में हैं। इसके बाद वह महिला को अपनी निजी कार से अमरकंटक ले गया।
वारदात को दिया अंजाम
खबरों की माने तो यहां पहुंचने के बावजूद आरोपी ने किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं करवाई। शाम होते-होते उसने महिला से कहा कि वह जबलपुर जा रहा है, रास्ते में उसे भी छोड़ देगा। जबलपुर लौटते समय कुंडम क्षेत्र में आरोपी ने रास्ते में शराब पी और कार को सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए देर रात कुंडम थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
pc - dailystar.co.uk
You may also like
Atal Pension Yojana: अब पाएं ₹5000 तक मासिक पेंशन! जानिए कैसे करें अपनी पेंशन राशि में बदलाव
गिल-सुदर्शन: IPL 2025 की नई धाकड़ जोड़ी, क्या रचेंगे इतिहास?
36 लाख की इनामी 5 नक्सली महिलाएं गिरफ्तार
₹1000 note: क्या सच में लौट रहा है बाज़ार में? अफवाहों के बीच RBI का बड़ा बयान!
मजेदार जोक्स: तुम हमेशा कुछ न कुछ क्यों गड़बड़