नई दिल्ली। भारत और चीन के रिश्तों में जमी बर्फ अब पिघलने लगी है। दोनों देश कटु रिश्ते भुलाकर एक बार फिर नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से बाद सीधी हवाई उड़ानों को फिर से बहाल करने की सहमति बन गई है। बता दें सीधी उड़ानें डोकलाम विवाद के बाद बंद कर दी गई थीं और कोविड-19 महामारी के कारण इसे और आगे टाला गया।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. इसके बाद एयरलाइन IndiGo ने भी ऐलान किया है कि वह 26 अक्टूबर से भारत-चीन के बीच प्रत्यक्ष उड़ानों को फिर से शुरू करेगी।
दरअसल, विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “इस साल की शुरुआत से ही भारत और चीन के बीच संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य करने के सरकार के दृष्टिकोण के तहत दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों ने तकनीकी स्तर पर वार्ता की है ताकि सीधी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू किया जा सके और एयर सर्विसेज एग्रीमेंट में संशोधन किया जा सके।
You may also like
सरकार ने रिकॉर्ड 550 कपास खरीद केंद्र शुरू किए, 11 राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभ
'चोली के पीछे क्या है…', लड़कियों को देख गाना गा रहे मनचले से पुलिस ने पूछा एक सवाल, छूट गए गए पसीने, हुई जेल
नेपाल के बाद मोरक्को में हिंसक प्रदर्शन, जानें क्या है Gen Z 212 आंदोलन, पुलिस के युवा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से 3 की मौत
ind vs wi: मोहम्मद सिराज के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क को छोड़ा पीछे
झारखंड में लगातार बारिश से हजारीबाग के छड़वा डैम को नुकसान, बाढ़ का खतरा