इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए जब 4 अक्टूबर को टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया गया। इसके साथ ही टीम में बदलाव भी किया गया है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। अब रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपना पहला रिएक्शन दिया है।
रोहित शर्मा ने कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी एक अवॉर्ड शो में पहुंचे थे। जहां रोहित शर्मा भी मौजूद थे। इस शो के दौरान रोहित शर्मा से जब ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर सवाल पूछा गया। तब रोहित शर्मा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने हमारे खिलाफ हर बार एक अलग चुनौती पेश की है। वहां कई बार खेलने के बाद, मैं समझता हूं कि क्या उम्मीद करनी चाहिए। उम्मीद है कि हम वहां जाकर वही कर पाएंगे जो भारतीय टीम से अपेक्षित है और परिणाम अपने पक्ष में कर पाएंगे।
रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा से पसंद आता है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रलिया में वनडे मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 30 वनडे मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 53.12 की औसत और 90.58 की स्ट्राइक रेट से 1328 रन बनाए हैं।
pc- ndtv sports
You may also like
ऋचा घोष का वनडे क्रिकेट में बड़ा कारनामा, 8वें नंबर पर बैटिंग करते हुए बना दिया गजब रिकॉर्ड
64 साल पहले इतने में मिलता था 10` ग्राम सोना कीमत जान नहीं होगा यकीन
धन आकर्षित करने वाला पौधा: क्रासुला के लाभ और देखभाल
भारतीय तटरक्षक बल ने कर्नाटक तट पर क्षेत्रीय खोज एवं बचाव अभ्यास का किया आयोजन
राजद और कांग्रेस गठबंधन की विश्वसनीयता पर जनता को कोई भरोसा नहीं : आरपी सिंह