इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड टीम के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स विंस ने द हंड्रेड में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव और वेल्स फायर के बीच खेले गए मुकाबले में विंस ने 26 गेंद पर 29 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
विंस के टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान अब 6663 रन हो गए हैं। जेम्स विंस ने 206 पारियों में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। वहीं फाफ डु प्लेसिस ने 203 पारियों में 6634 रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बतौर कप्तान 188 पारियों में 6564 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में एमएस धोनी चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 289 पारियों में 6283 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 224 पारियों में 6064 रन बनाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
PC-espncricinfo.com
You may also like
नारी की संकल्प शक्ति ब्रह्मांड से सब कुछ प्राप्त करा सकती है, जानें कैसे नारी का संकल्प बदल देता है भाग्य
Action On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ मोदी सरकार का सख्त एक्शन जारी, इस बैन की समयसीमा बढ़ाई
बाबा Vanga: सच हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, भूकंप और सुनामी से मचेगी तबाही!
उदयपुर सिटी पैलेस की अनकही बातें! वीडियो में जानिए ऐसे रहस्य और इतिहास जिनके बारे में आम लोगों को नहीं पता
कौन हैं कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी? जिनके घर से ईडी को मिला नोटों का ढेर, गिनते-गिनते मशीनें भी थक गई