खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण से पहले राजस्थान रॉयल्स को फिर से बड़ा झटका लगा है। कोच राहुल द्रविड़ के बाद सीईओ जेक लश मैक्रम ने टीम का साथ छोड़ दिया है। वहीं कप्तान संजू सैमसन ने फ्रेंचाइजी से खुद को अलग करने का अनुरोध किया। कोच द्रविड़ के पद से हटने की पुष्टि खुद राजस्थान रॉयल्स की ओर से हो चुकी है।
ब्रिटेन में जन्मे सीईओ जेक लश मैक्रम ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है। वह साल 2021 में केवल 28 साल की उम्र में सीईओ बने। खबरों के अनुसार, मैक्रम ने कुछ सहयोगियों को अपने इस फैसले के बारे में बता दिया है।
माना जा रहा है कि वह अक्टूबर तक औपचारिक रूप से अपने पद से हट जाएंगे। उन्हेंकल एसए20 नीलामी के दौरान नहीं देखा गया। रॉयल्स की ओर से नीलामी टेबल पर मौजूद रहने वाले सीईओ जेक लश मैक्रम इस बार पर्ल राॅयल्स की मेज पर नजर नहीं आए। नीलामी में रॉयल्स का नेतृत्व कुमार संगकारा ने किया।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पीएम मत्स्य संपदा योजना से हरिद्वार के किसान की बढ़ी आय, भूदेव सिंह ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद
पीएम मत्स्य संपदा योजना से हरिद्वार के किसान की बढ़ी आय, भूदेव सिंह ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद
हरी अलसी के बीज: स्वास्थ्य समस्याओं का प्राकृतिक समाधान
महाराष्ट्र में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, बिना डिग्री के चला रहा था क्लिनिक
स्कॉटलैंड में पति ने गर्भवती पत्नी को पहाड़ी से धक्का देकर हत्या की, 20 साल की सजा