इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 64 लोगों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। अभियान की योजना की एक साल से भी अधिक समय से बनाई जा रही थी। अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

खैबर पख्तूनख्वा को बोलो पाकिस्तान का हिस्सा, नहीं तो... TTP के वार से बौखलाई मुनीर सेना, अपने ही नेताओं को धमकाया

रांची में प्रतिबंधित मांस लदे दो ट्रक जब्त, हिरासत में लिए गए चार लोग

Women's World Cup 2025: लौरा वोल्वार्ड्ट ने विश्व कप में खेली रिकॉर्ड तोड़, 169 रन बनाकर रचा इतिहास

इंस्टाग्राम और फेसबुक से बिहार की प्रगति नहीं होगी: राहुल गांधी

दुश्मनˈ चाटेगा धूल तिजोरी होगी पैसों से फुल बस आजमा लें कपूर के ये चमत्कारी टोटके﹒




