रांची, 01 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में मानसून की बारिश लगभग रुक गई है। बारिश रुकते ही गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं उमस भी काफी बढ़ा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 95 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में अगले पांच दिनों तक रांची और आसपास एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बारिश होगी। मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों तक इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और कड़ी धूप महसूस की गई। इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री जमशेदपुर में 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.8 बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
FASTag Annual Pass: इन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लागू नहीं होगा FASTag वार्षिक पास, जान लें कारण
दवाएं` छोड़ दीजिए लिवर को फिर से ताकतवर बनाने का देसी नुस्खा छिपा है जामुन में जानिए कैसे
बरसात आते ही आपके भी झड़ने लगते है बाल, तो करें ये आयुर्वेदिक इलाज
Weather Update – दिल्ली समेत इन राज्यों की हालत बिगाडी बारिश ने, जानिए मौसम का हाल
Asia Cup 2025- भारत के ये खिलाड़ी नहीं जाएंगे एशिया कप के लिए UAE, जानिए इनके बारे में