फिरोजाबाद, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद फिराेजाबाद में थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध को गोली मार दी। घायल हालत में वृद्ध काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नसीरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गांव नगला टीका राम निवासी चंदन सिंह बीती देर रात शहर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, तभी अज्ञात लाेगाें ने उसे गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। उन्हाेंने चंदन काे घायल देख पहले शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोली लगने से घायल वृद्ध ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इस विवाद में ही उन्हें गाेली मारी गई है। मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर घटना की जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
——————
(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़
You may also like
गलती से भी इन लोगों के मत छूना पैर बन जाएंगे पापˈ के भागी हो जाएंगे बर्बाद
नींद नहीं आती तो स्लीपिंग पिल्स ना लें बल्कि खाएं यह एकˈ सूखा मेवा, गहरी और चैन की नींद आएगी
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 अगस्त 2025 : आज श्री वराह जयंती, जानें शुभ मुहूर्त का समय
ये है इस युग की द्रौपदी जिसे 5 सगे भाइयों से करनीˈ पड़ी शादी क्योंकि..
बाल झड़ना हो या गंजापन… इस घरेलू फार्मूले ने मचाई ऐसी धूमˈ कि डॉक्टर भी सोच में पड़ गए