समस्तीपुर 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान का निरीक्षण अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल स्तर पर चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर उन्होंने ज़मीन विवाद, नामांतरण, जमाबंदी, लगान वसूली तथा अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया गया। अपर समाहर्ता ने राजस्व महाभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
मौके पर प्रभारी राजस्व सहित अंचल के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय
You may also like
घर में इस` जगह रखें कछुआ इतना बरसेगा पैसा संभाल नहीं पाओगे
सिर्फ 7 दिनों` में पाएं साफ और चमकदार त्वचा! किशोरावस्था की कील-मुंहासों को जड़ से खत्म करने वाला चमत्कारी स्किनकेयर रूटीन
अनोखी जुड़वा परिवार की कहानी: जब बहनों ने जुड़वा भाइयों से की शादी
चार बच्चों के` बाप को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां घर से हुई फरार फेसबुक पर डाली शादी की फोटो तो…
अब चेहरे के` दाग धब्बों से मिलेगा छुटकारा सिर्फ 30 दिनों में! नारियल तेल में मिलाएं ये एक चीज़ और देखें जादू