रोहतक, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है, जिसके चलते सोमवार को रोहतक में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला भी जलाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि राहुल गांधी में कोई संस्कार नहीं हैं। अगर संस्कार होते तो वह इस मामले को लेकर माफी मांग लेते। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की चुनावी जनसभा में जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई और राहुल गांधी चुप रहे वह निंदनीय है। इसीलिए वह प्रदर्शन कर रहे हैं और डिमांड करते हैं कि राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी का राहुल गांधी को बिहार चुनाव में जवाब मिल जाएगा। प्रियदर्शी बोली कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग योजनाएं भी चलाई है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल
You may also like
Asia Cup 2025: पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने एशिया कप से पहले किया संन्यास का ऐलान, नहीं आएंगे मैदान पर...
Hey Tesla बोलिए और कार चलाइए, टेस्ला ने अपनी गाड़ियों को किया अपग्रेड, AI करेगा काम
Chandra Grahan 2025 Dos And Dont's : 7 सितंबर को लग रहा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान वरना होगा बड़ा नुकसान
स्थानीय हाई स्कूल का खेल मैदान डेढ़ करोड़ की लागत में विकसित, निर्माण में सुस्ती से खेल प्रेमियों में निराशा
बोस्टन ब्राह्मण कौन थे? जिनपर ट्रंप के सलाहकार ने दिया ज्ञान...तो भारत में विपक्षी नेताओं में मचा संग्राम