Next Story
Newszop

(अपडेट) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

Send Push

image

उज्जैन, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने गर्भगृह के द्वार से भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर ध्यान किया। इस दौरान उन्होंने अपने राज्य के नागरिकों की सभी सुख-समृद्धि की कामना की।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। शिंदे ने सभामंडप में विराजित भगवान वीरभद्र के भी दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष कलवाड़िया ने उन्हें प्रसाद भेंट किया और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद बहुत ही आनंद प्राप्त हुआ है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेकर खुशी-खुशी अपने घर लौटते हैं। यहां पर आने पर एक ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है, यहां पर आने के बाद एक सेवाभाव हर कोई लेकर जाता है। आज हमारे सभी लोगों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की धरती से आज हम महाकाल मंदिर आए हैं। महाराष्ट्र के किसान, बहू-बेटियों और जनता को भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त हो। सभी सुखी-समृद्ध और आनंदित हो जाए। महाराष्ट्र भी फले-फूले और समृद्ध हो जाए। महाराष्ट्र का गौरव बढ़े, विकास बढ़े। सभी लोगों के जीवन में सुख, आनंद और खुशियां आए। भगवान महाकाल से यह प्रार्थना हमने की है।

उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल तो स्वयं से सब जानते हैं। भगवान महाकाल से यह भी प्रार्थना की है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी उनका आशीर्वाद मिलता रहे। वह हमारे देश का ऐसे ही गौरव बढ़ाते रहें। वह देश को दुनिया में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। देश भी सुख-समद्ध हो और देश के सभी लोगों को भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त हो।___________

(Udaipur Kiran) तोमर

Loving Newspoint? Download the app now