जोधपुर, 02 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कारण से कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा तीस सितंबर तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19027 बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा 6, 13, 20 व 27 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19028 जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 8, 15, 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा 7, 14., 21 व 28 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 8, 15, 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा तीस सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा तीस सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
(Udaipur Kiran) / सतीश
You may also like
दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुनवाई टली, केजरीवाल-सिसोदिया को पेशी से राहत
आगरा में धर्मांतरण का बड़ा मामला आया सामने, हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
घर की ना घाट की! रंगेहाथ पकड़ी गई तो पति ने 5 बच्चों की मां को छोड़ दिया, प्रेमी ने भी फेर लिया मुंह
भारत ने 2025 में अब तक जोड़ी 30 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता : प्रल्हाद जोशी
मुंबई में बार-बार हो रहे प्रदर्शनों पर मिलिंद देवड़ा ने जताई चिंता, सीएम फडणवीस को लिखा पत्र