Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है, जो चुनाव से पहले बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025। इसमें हर परिवार की एक महिला को अपना छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करने के लिए शुरुआती मदद के तौर पर ₹10,000 दिए जाएंगे। ये पैसे सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होंगे, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। लेकिन ये सिर्फ शुरुआत है – अगर सब ठीक चला तो 6 महीने बाद ₹2 लाख तक की एक्स्ट्रा मदद भी मिल सकती है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 योजना की खास बातेंये स्कीम बिहार की हर महिला को सशक्त बनाने का मकसद रखती है। सरकार ने इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। मुख्य बात ये है कि ये योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं स्वयं सहायता समूह (जैसे जीविका) के जरिए अप्लाई कर सकती हैं, जबकि शहरों में ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन होगा। राशि का ट्रांसफर सितंबर 2025 से शुरू हो जाएगा, यानी जल्द ही महिलाओं के खातों में पैसे आने लगेंगे।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 कौन कर सकती हैं आवेदन?अगर आप बिहार की रहने वाली हैं, तो चेक कीजिए अपनी योग्यता। उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। आप या आपके पति इनकम टैक्स पेयर नहीं होने चाहिए। साथ ही, स्वयं सहायता समूह की सदस्य होना जरूरी है – अगर नहीं हैं, तो पहले सदस्यता लें। दस्तावेजों में आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक (आधार से लिंक), पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर चाहिए। पढ़ी-लिखी महिलाओं के लिए मार्कशीट भी काम आएगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 आवेदन कैसे करें?वेदन प्रक्रिया आसान रखी गई है। ग्रामीण महिलाएं अपने ग्राम संगठन या जीविका दीदी के पास फॉर्म जमा करें। फॉर्म में नाम, पिता/पति का नाम, गांव, वार्ड, पंचायत, जिला, जाति जैसी डिटेल्स भरनी होंगी। उसके बाद ग्राम संगठन चेक करेगा कि आप पात्र हैं या नहीं। शहरी महिलाओं के लिए जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च होगा, जहां आधार से रजिस्ट्रेशन कर अप्लाई कर सकेंगी। फॉर्म भरने शुरू हो चुके हैं, तो देर न करें।
आगे क्या होगा?
पहली किस्त के बाद 6 महीने में आपके काम की समीक्षा होगी। अगर सब सही पाया गया, तो ₹2 लाख तक की और मदद मिलेगी। साथ ही, सरकार गांव से शहर तक हाट बाजार विकसित करेगी, जहां महिलाएं अपने प्रोडक्ट्स बेच सकेंगी। ये योजना महिलाओं को न सिर्फ पैसे देगी, बल्कि उन्हें बिजनेस की दुनिया में मजबूत बनाएगी।
You may also like
कठुआ की बाढ़ में दिखा इंसानियत का अनमोल रंग: हिंदू परिवार ने मुस्लिम पड़ोसियों को दी पनाह
Kiger 96,000 तो Triber 80,000, कंपनी ने बताया GST घटने से कौन सी कार होगी कितनी सस्ती, जानें पूरी लिस्ट
इंदौर में भारी बारिश का कहर: कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में गिरा 3 मंजिला मकान, आधी रात को भाग कर पहुंचे अधिकारी
मजेदार जोक्स: बताओ भारत में सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
2025 का बेस्ट Foldable Phone कौन? OPPO Find N3 Flip VS Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी डिटेल्स